पाठ्यक्रम व्यवस्था -
श्रीवैष्णवधर्म संस्कृत स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बड़ास्थान, अयोध्या, फैजाबाद उत्तरप्रदेश शासन द्वारा वितविहीन एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्विद्यालय, वाराणसी से मान्यता प्राप्त है |
- माध्यमिक विद्यालय
- महाविद्यालय
माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशिका से १२ तक श्रेणियां हैं | जिसमें श्रेणी अनुसार निम्न उपाधियाँ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा प्रदान की जाती है |
- प्रथमा
- पूर्वमध्यमा (समकक्ष हाईस्कूल)
- उत्तरमध्यमा (समकक्ष इण्टरमीडिएट)
माध्यमिक विद्यालय में व्याकरण, साहित्य, दर्शन, धर्मशिक्षा, हिन्दी, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र,विज्ञान प्राच्य दर्शन सहित समस्त आधुनिक विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती है |
महाविद्यालय का शिक्षा काल ५ वर्षों का है जिसमें शास्त्री स्तर तक व्याकरण, साहित्य विषय सहित समस्त आधुनिक विषय आचार्य स्तर पर व्याकरण एवं साहित्य विषयों के अध्यापन की व्यवस्था है | इसमें स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्विद्यालय वाराणसी निम्नलिखित उपाधियाँ प्रदान की जाती है |
- शस्त्री (समकक्ष बी०ए०)
- आचार्य (समकक्ष एम०ए०)
इस महाविद्यालय में शासन द्वारा स्वीकृत पाठ्यक्रम अतिरिक्त नैतिक शिक्षा एवं धर्म शिक्षा के अन्तर्गत निम्नलिखित ग्रन्थों के अध्यापन की व्यव्स्था है |
- संस्कार विधि
- सत्यार्थ प्रकाश
- व्यवहार भानु
- ऋगवेद
- यजुर्वेद
- सामवेद
- अथर्ववेद